LPG Cylinder Price : नवंबर महीने के पहले हफ्ते में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। नवंबर महीना शुरू होते ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम एलपीजी गैस रेट बढ़ा दिए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 101.50 रुपये बढ़ा दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की ये नई दरें 1 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं। नई दरें लागू होने के बाद अब राजधानी दिल्ली में एलपीजी का कमर्शियल सिलेंडर 1833 रुपये में मिलेगा।
एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर लागू होंगी। इसलिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है, जबकि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 929 रुपये है। वहीं मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 902.5 रुपये है। चेन्नई में भी घरेलू गैस सिलेंडर 918.5 रुपये पर बिक रहा है।
तेल कंपनियों ने पिछले महीने की पहली तारीख को भी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 209 रुपये बढ़ गई है। अक्टूबर में नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत 1731.50 रुपये थी, जो नवंबर में दाम बढ़ने के बाद अब 1833 रुपये हो गई है। हालांकि अक्टूबर में भी सिर्फ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।